डॉ. प्रेम कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कृषि-शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अभय नाथ सिंह द्वारा लिखित पुस्तक दैनिक दिनचर्या भव्य विमोचन किया गया।





पटना: बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में कृषि-शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. अभय नाथ सिंह द्वारा लिखित पुस्तक 'दैनिक दिनचर्या (हर घर के लिए एक उपयोगी पुस्तक)' का भव्य विमोचन किया गया।





इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक हर घर के दैनिक उपयोग के लिए अत्यंत अनुकरणीय सिद्ध होगी। इसमें जीवनशैली, अनुशासन और दैनिक जीवन से जुड़े ऐसे उपयोगी विषयों को समाहित किया गया है, जो समाज के हर वर्ग के लिए मार्गदर्शक साबित होंगे।


कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान सभा के माननीय उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र नारायण यादव, पुस्तक के लेखक डॉ. अभय नाथ सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अतिथियों ने भी इस पुस्तक को जनोपयोगी बताते हुए लेखक को अपनी शुभकामनाएं दीं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ