रासलीला मंडल, मथुरा द्वारा स्वामी श्री वेदव्यास जी द्वारा लिखित एवं पंडित संतोष पचौरी द्वारा निर्देशित नाटक रासलीला की प्रस्तुति की गयी।





पटना : ज्ञात हो कि सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सांस्कृतिक संस्था लोक पंच द्वारा दिनांक 28 से 30 मई 2026 को प्रतिदिन संध्या 7 बजे से 3 दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव का आयोजन ग्राम- सेरुकहाँ, मशरख, सारण में हो रहा है।
जहाँ पटना की अन्य संस्थाएं केवल पटना शहर में ही नाटकों का प्रदर्शन करती हैं, वही लोक पंच द्वारा विगत 9 वर्षों से बिहार के विभिन्न जिलों के ग्रामों में नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, ताकि नाट्यकला उन जगहों तक पहुच सके, जहाँ के लोग इससे परिचित नहीं है।  





आज महोत्सव के दूसरे दिन दिनांक 29/05/2026 को रासलीला मंडल, मथुरा द्वारा स्वामी श्री वेदव्यास जी द्वारा लिखित एवं पंडित संतोष पचौरी द्वारा निर्देशित नाटक रासलीला की प्रस्तुति की गयी। 

नाटक “रासलीला” का कथासार निम्नलिखित है:-

कुंडलपुर नरेश महाराज भीष्मक भगवान कृष्ण के साथ अपनी पुत्री रुक्मणी का विवाह करना चाहते हैं, पर उनका बेटा रुक्मी रुक्मणी का विवाह चंदेली के महाराज दमघोष के पुत्र शिशुपाल से करना चाहता है। महाराज भीष्मक भगवान द्वारकाधीश के लिए लगन टीका भेज देता है और पिता की बात ना मानते हुए युवराज रुक्मी शिशुपाल के लिए लगन टीका भेज देता है। भगवान कृष्ण कुंडलपुर आते हैं और रुक्मणी का मंदिर से हरण करके ले जाते है। जब शिशुपाल को यह बात पता चलती है तो वह युद्ध करने जाता है। शिशुपाल भगवान कृष्ण की बुआ का लड़का था, इसीलिए भगवान उसकी सौ गाली माफ कर देते हैं, लेकिन सौ से ज्यादा होने पर सुदर्शन चक्र धारण करते हैं। शिशुपाल वहां से भाग खड़ा होता है। फिर जब रुक्मी भगवान से युद्ध करने लगता है तो श्रीकृष्ण उसे बंदी बना लेते है और रुक्मणी के कहने पर उसके प्राण बख्श देते हैं।





 पात्र परिचय
कृष्ण जी : सचिन भारद्वाज
राधा जी : नंदिनी मिश्रा
गोपी : सानिया शर्मा, हेमंत पांडे, पीयूष शर्मा  
कंस : गोपाल दास
जोकर : रामदास जी
अग्रसेन महाराज : शत्रुगन दास
गायक : मोनू दास
निर्देशक: पंडित संतोष पचौरी

जय आकृति संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई जिसे ग्रामीणों ने भरपूर सराहा।

कल कार्यक्रम समापन पर लोक पंच एवं रंग रूप वैशाली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ