सभी सम्मानित प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं पत्रकार साथियों से विनम्र अनुरोध



पटना : क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) के नाम से सोशल मीडिया पर एक फर्जी भर्ती विज्ञापन प्रसारित किया जा रहा है, जिसका हमारी संस्था से कोई संबंध नहीं है। इस संबंध में संस्था द्वारा आधिकारिक सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

आप सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया संस्थानों से सादर अनुरोध है कि जनहित में इस खंडन एवं सार्वजनिक सूचना को अपने-अपने समाचार पत्र, न्यूज़ पोर्टल, टीवी चैनल एवं डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रकाशित/प्रसारित करने का कष्ट करें, ताकि आम जनता किसी भी प्रकार की ठगी एवं भ्रम का शिकार न हो।

साथ ही, जो भी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्ति संस्था के नाम का दुरुपयोग कर फर्जी भर्ती का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है।

जनहित में जारी।

अजय प्रताप सिंह
चेयरमैन
क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ