ऊर्जा विभाग एवं बीएसपीएचसीएल में श्री अजय यादव भा.प्र.से. ने ग्रहण किया पदभार




पटना। बिहार सरकार ऊर्जा विभाग के सचिव एवं बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में श्री अजय यादव (भा.प्र.से.) ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एसबीपीडीसीएल एवं एनबीपीडीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार सहित विभाग एवं विद्युत कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पदभार ग्रहण करने के बाद वरीय अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों और राज्य ऊर्जा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर बैठक की गई। बैठक में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति एवं उपभोक्ता सेवाओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।





श्री यादव ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप हमारी प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने जनोन्मुखी सेवाओं को मजबूत करने, सार्वजनिक अवसंरचना के विकास तथा क्षेत्रीय गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं प्रधानमंत्री कुसुम योजना का प्रभावी और तेजी से क्रियान्वयन प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके अतिरिक्त, ऊर्जा सचिव ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (SLDC) का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने परिचालन व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्युत प्रणाली के सुचारु संचालन, रियल टाइम मॉनिटरिंग तथा ग्रिड प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ