First Class g

आज के युग का यथार्थ है E-Governance - दीपक प्रकाश,मंत्री, पंचायती राज




आज के युग का यथार्थ है e-Governance, बदलते तकनीकी परिवेश में विभागीय योजनाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं पदाधिकारियों तथा कर्मियों को तकनीक आधारित नीति निर्माण एवं योजना क्रियान्वयन के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, पंचायती राज विभाग, बिहार - दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग,बिहार



                                              

आज दिनांक 29 दिसंबर 2025 को ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा आयोजित e-Governance विषय पर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग,बिहार द्वारा दीप प्रज्जवन कर किया गया। 




इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी के रूप में शामिल जिला पंचायत राज कार्यालय के जिला प्रोग्रामर तथा जिला पंचायत संसाधन केंद्रों के ब्लॉक अकाउंट फैसिलिटेटर्स (BAF) को e-Governance से संबंधित प्रमुख विषय जैसे e-Gram Swaraj (ई-ग्राम स्वराज), पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS), गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस(GeM) पोर्टल, लोक सेवाओं का अधिकार(RTPS), पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI), स्थानीय सरकार निर्देशिका (LGD Directory), पंचायत निश्चय सॉफ्ट पोर्टल, ट्रेनिंग एन्ड मैनेजमेंट पोर्टल (TMP), Spatial Planning,  पंचायत निर्णय, मेरी पंचायत मोबाइल एप्लीकेशन आदि पर Hands on Practices के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। 




इस अवसर पर दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते तकनीक परिवेश के इस युग में प्रशासन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज विभाग, बिहार ने न केवल e-Governance को अपनाया है बल्कि नई सूचना तकनीक को अपनाकर विभागीय कार्यप्रणाली को और अधिक जवाबदेह बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 




आज ई-पंचायत बिहार पोर्टल के माध्यम से षष्ठम राज्य वित्त आयोग एवं ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के माध्यम से 15वीं वित्त आयोग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का खर्च, प्रबंधन एवं अनुश्रवण पहले से अधिक पारदर्शी हुआ है। पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) के  माध्यम राशि का लाभार्थी तक सीधा हस्तांतरण सुनिश्चित हो रहा है। ग्राम पंचायतों में आरटीपीएस केन्द्रों का संचालन एवं वहां लोक सेवाओं के अधिकार के लाभ से जुड़ी 64 प्रकार के सेवाओं की उपलब्धता स्थानीय स्वशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग,बिहार ने प्रतिभागियों को शुभकानाएं दी साथ ही प्रशिक्षण को सही तरीके से पूर्ण कर e-Governance प्रणाली में दक्षता प्राप्त करें ताकि कार्यों का त्वरित और प्रभावी रूप से निष्पादन किया जा सके। 




उद्घाटन समारोह में नवीन कुमार सिंह, निदेशक, पंचायती राज विभाग, बिहार सहित बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्थान के पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ