Header Ads Widget

मानसून सत्र से पूर्व माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने सर्वदलीय बैठक बुलाई




पटना। बिहार विधान परिषद् का मानसून सत्र सोमवार, 21 जूलाई से शुरू हो रहा है, जो कि शुक्रवार, 25 जूलाई तक चलेगा। बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति, श्री अवधेश नारायण सिंह ने मानसून सत्र से पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई। जिसमें सभी दलों के नेता शामिल हुए। बैठक में मानसून सत्र (210वें) के सुगम एवं सफल संचालन पर चर्चा की गई। माननीय सभापति महोदय ने सभी दलों के नेताओं से आगामी सत्र के कुशल, सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु सार्थक सहयोग देने की अपील की।

इस बैठक में माननीय मंत्री, संसदीय कार्य विभाग श्री विजय कुमार चौधरी, उप सभापति प्रो.(डॉ.) राम वचन राय, सदन उप नेता प्रो.(डॉ.) राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री संजय कुमार सिंह, मुख्य सचेतक विरोधी दल श्री अब्दुल बारी सिदि्दकी, सचेतक सत्तारूढ़ दल श्रीमती रीना देवी, माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद् श्री नवल किशोर यादव, श्री विरेन्द्र नारायण यादव, डॉ. मदन मोहन झा, श्री संजय कुमार सिंह, श्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, श्रीमती शशि यादव, बिहार विधान परिषद् के सचिव श्री अखिलेश कुमार झा सम्मिलित हुए।

अजीत रंजन
जन संपर्क पदाधिकारी
बिहार विधान परिषद्।