धनबाद: 02.06.2025। आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में समापक भुगतान मई माह 2025 समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर मई माह 2025 में कुल 39 सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का समापक भुगतान किया गया है |
विदित हो कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि धनबाद मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने के लिए कई कदम उठाए गए है। मंडल प्रशासन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार रहता है।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया एवं उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया गया और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मंडल के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मोहम्मद इकबाल
(वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद
एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी)
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.