पटना,08 नवंबर सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था 'नई दिशा परिवार ने आज महवीर घाट पिलर संख्या 147 के समीप उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद नयी दिशा परिवार की 51 छठव्रती महिलाओं का 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त हुआ और उसके बाद ही व्रतधारियों ने अन्न ग्रहण किया।
इस अवसर पर समाजसेवी और संस्था के संरक्षक कमलनयन श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक राजेश बल्लभ (मुन्ना यादव) सचिव राजेश राज,मनोज गुप्ता सहित अन्य गण-मान्य लोगों मौजूद रहे।
नई दिशा परिवार द्वारा विगत 16 वर्षों से 51 महिलाओ का छठ व्रत जन-सहयोग से कराया जा रहा है। व्रती महिलाओं के आवासन, पूजन सामग्री तथा अन्य सभी सुविधाएं संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।गिरिराज उत्सव पैलेस, पटना सिटी में महापर्व के पहले दिन पांच नवंबर को 51 छठ व्रतियों को सूप,साड़ी और साड़ी पूजन सामग्री उपलब्ध कराया गया।
छठ व्रत्तियों को सम्मानित भी किया। एक ही पंडाल में 51 व्रतधारी महिलाओं ने नहाय-खाय के संकल्प के तहत नदियों-तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू किया।सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।गिरिराज उत्सव पैलेस में दूसरे दिन 51 महिलाओं ने सामूहिक 'खरना' अनुष्ठान किया। महापर्व के तीसरे दिन महवीर घाट पिलर संख्या 147 के समीप नयी दिशा परिवार की 51 छठ व्रती महिला समेत कई लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में रितु राज, सपना रानी, सोनी प्रिया, संजना आर्या, प्रियांशी, अभिषेक श्रीवास्तव, उज्जवल राज, उजाला राज, परितोष सर, मुकेश वर्मा, आशीष सिन्हा, अजय वर्मा आदि सक्रिय रहे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.