आज दिनांक 29.10.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के 'गोवर्धन' सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में विधुत सामान्य विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा श्री प्रणव कुमार एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर सामान्य श्री रघुनाथ सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान राजभाषा अधिकारी श्री भगवान सिंह उपस्थित रहे।
इसके बाद उन्होंने विद्युत सामान्य विभाग आगरा में किए जा रहे हिंदी राजभाषा कार्य का अवलोकन किया ,विभाग में हिंदी में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है कार्यालय में मूल पत्राचार/ पत्र भी हिंदी में बनाये जाते हैं। विद्युत सामान्य विभाग के कर्मचारियों का ये उल्लेखनीय कार्य है जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहना की।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.