Header Ads Widget

गांधी मैदान पटना में समस्त रंगकर्मी समाज की ओर से अभिमन्यु प्रिय के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया।




 शोक सभा 

आज दिनांक 14 मई-24 को गांधी मुर्ति, गांधी मैदान पटना में समस्त रंगकर्मी समाज की ओर से अभिमन्यु प्रिय के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया।इस शोक सभा में शहर के साहित्यकर्मी, रंगकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति में अपनी-अपनी श्रद्धांजलि दी। 




रितेश परमार,रमेश सिंह , अशोक लाल,नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश, शालिमार, बलिराम कु, विश्व मोहन संत, चंचल कुमार सुजित कु उमा ने उनकी स्मृतियों को साझा किया।कवि-रंगकर्मी पृथ्वी पासवान, विनोद यादव, रामेश्वर आदि ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।




  ज्ञात हो कि अभिमन्यु प्रिय का देहान्त विगत 8 मई को ह्रदय गति रूक जाने से हो गया था।आपका मुल नाम अभिमन्यु दास था।आप मोकामा के रहने वाले थे।निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव थे।आप सैकड़ों नाटक में बतौर अभिनेता काम किया ।दर्जनों नाट्य संस्थाओं से जुड़े रहे। आप अपने पीछे भरा पुरा परिवार छोड़ गये हैं।



श्रद्धांजलि सभा में मोकामा से चलकर चितरंजन कुमार अपनी स्मृतियों को साझा किया। रंगकर्मी कुमार मानव ने शोक सभा को संचालन किया। रितेश परमार ने यह घोषणा की, उनके पुण्यतिथि 8 मई को हर वर्ष एक नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा।इसका सभी लोगों ने समर्थन किया।यह जानकारी वरिष्ठ रंगकर्मी मिथिलेश सिंह ने दी‌।