जनता दल यूनाइटेड पटना ग्रामीण के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने राजेश कुमार शर्मा को जिला सचिव के पद पर किया मनोनीत ।



पालीगंज संवाददाता - नितीश कुमार

पालीगंज: बिहार जनता दल यूनाइटेड के सभी जिलाध्यक्षों द्वारा जिला संगठन कमीटी का विस्तार का काम चल रहा है उसी क्रम में पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के तोरणी निवासी राजेश कुमार शर्मा को जिला सचिव पद पर मनोनीत किया।

वहीं राजेश कुमार शर्मा ने पटना ग्रामीण जनता दल यूनाइटेड कार्यकारणी जिला सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार के प्रति हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ।पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा और समर्पण पर विश्वास जताकर आपने जो मुझ पर भरोसा दिखाया है, उसके लिए मैं सदा आभारी रहूँगा। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि पार्टी की नीतियों,पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के विकास कार्यों और संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने में पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूँगा। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए मैं पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय रहूँगा।एक बार पुनः आपको और संपूर्ण नेतृत्व को हृदय से आभार जताया।

जिला सचिव मनोनीत होने पर प्रखंड अध्यक्ष रवींद्र शर्मा, जिला बीस सूत्री सदस्य मोहम्मद शाहिद, अनुमंडल रोगी कल्याण समिति के सदस्य हेमंत पटेल, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, राजेश ठाकुर, मुन्ना रजवार,सुधांशु पटेल, राधेश्याम यादव, उपेन्द्र कुमार, के साथ जनता दल यूनाइटेड पालीगंज स्थानीय नेतृत्व और जिला के साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ