दिनांक: 05.11.2023
प्राकृतिका 2023
स्कूलों में एग्रो इकोलॉजी के मद्देनज़र शिक्षा विभाग और कृषि विभाग के बीच बेहतर समन्वय, कृषि आधारित लघु स्तरीय उद्यमों के लिए संसाधन व बाजार के विकास, बिहार में छोटी जोत की खेती के मद्देनज़र किसानों के लिए तकनीकी सहायता की मांग के साथ पटना के कमला नेहरू शिशु विहार में दो दिवसीय जैविक बीज एवं खाद्य महोत्सव प्रकृतिका 23 का समापन हुआ।
महोत्सव के दूसरे दिन भागलपुरी हस्तकरघा उत्पादक अंगम/कॉलिका, बेगुसराय के हस्तशिपकार त्रिवेणी, वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बिहार पर्यावरण संरक्षण अभियान, देसी मंत्रा, दर्वेशपुरा जैविक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रोहतास ऑर्गैनिक फार्मर्स, जीवित माटी किसान समिति, खेती, ग्रीन वसुधा फाउंडेशन, समग्र सेवा, जयकली कुँवर मेमोरियल ट्रस्ट, क्राफ्ट एज, क्लाइमेट कैफे तथा नव जागृति ने प्रकृतिका में अपने-अपने स्टॉल लगाए।
पटना के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों एवं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों समेत बड़ी समाज में नागर समाज के लोगों ने आज महोत्सव में शिरकत की।
विद्यार्थियों के लिए एग्रोइकॉलोजी पर दो सत्रों का संचालन भी किया गया जिसमें उनके साथ विविध फसलों के चक्रों के साथ जैविक खेती की बुनियादी जरुरतों पर चर्चा की गयी।
दिन में फ्रांस की दो कृषि शोधार्थियों ने प्रकृतिका का भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने जैविक उत्पादों की खरीदारी की एवं महिला उद्यमियों ने सम्मान स्वरूप उन्हें मेहंदी भी लगाई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्युट्रिशन की पूर्व निदेशक सलोम यसुदास ने आज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महोत्सव के भागीदारों से संवाद किया। मिलेटमैन हेमचन्द्र ठाकुर ने भी उपस्थित किसानों से मिलेट की खेती के बारे में बातचीत की।
कुमार नीरज और गौरव कुमार सिंह की अगुआई में अतिथियों ने कमला नेहरू शिशु विहार में पौधारोपण किया। सुगांती कुमारी और प्रियरंजन ने बच्चों के साथ कार्यशालाएं आयोजित की।
रिजेनरेटिव बिहार के राइडर राकेश ने दो दिनों के कार्यक्रमों का संक्षिप्त ब्यौरा पेश किया। समारोह के अंत में समग्र सेवा के सचिव मकेश्वर रावत ने किसानों को सम्मानित किया तथा
निक स्लिश ने सभी भागीदारों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
प्रकृतिका 2023 के मुख्य आकर्षण:
- आरएच रिछारिया देसी बीज प्रदर्शनी
- देबजीत साड़अंगी जंगली और अपनेआप उगने वाली खाने की चीज़ों की प्रदर्शनी
- भास्कर सावे एग्रोफोरेस्ट्री व्याख्यान एवं प्रदर्शनी
- आर. पापम्मल जैविक कृषि उत्पाद प्रदर्शनी एवं विक्रय
- कमलादेवी चट्टोपाध्याय महिला इकोप्रेन्योरशिप गैलरी
- अबुल कलाम आज़ाद ऍग्रोइकोलॉजी चाइल्ड चैंपियंस फोरम
- लिंगू बाई लाइव सीड स्टूडियो
- क्लाइमेट कैफे
- जी नम्मलवार स्मृति किसान सम्मान
निवेदक
मनीष महिवाल
(सचिव लोक पंच)
9835294888