पटना। नूर फातिमा जयंती समारोह-2023 स्थानीय कालिदास रंगालय,पटना में 24 अगस्त 2023 को आयोजित की जायेगी। इस वर्ष नूर फातिमा सम्मान पत्रकारिता क्षेत्र से प्रख्यात कार्टूनिस्ट 'पवन कुमार' एवं रंगकर्म क्षेत्र से प्रसिद्ध महिला रंगकर्मी 'चाँदनी कुमारी', बेगुसराय को दिया जायेगा। आयोजन की मुख्य अतिथि हरजीत कौर बम्हरा,अपर मुख्य सचिव,संस्कृति एवं यूवा विभाग, बिहार सरकार होगी। कला राज्य का यह प्रतिष्ठित जयंती समारोह को प्रयास, एकता मंच और बिहार आर्ट थिएटर संयुक्त रूप से आयोजन विगत 22 वर्षों से करती आ रही है।
इस अवसर पर 'प्रयास' रंगमंडल की क्रांतिकारी नाटक 'सात दीवाने 11 अगस्त 1942 की प्रस्तुति होगी। इस नाटक में पटना स्थित शहिद स्मारक की दाँस्ता को दर्शाया गया है। यह नाटक प्रख्यात रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह द्वारा लिखित और निर्देशित है। नूर फातिमा जयंती पर रामदास राही लिखित और हरिवंश द्वारा संपादित पुस्तक 'भिखारी ठाकुर स्मृतियों के फलक पर' का लोकापर्ण भी होगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के अतिरिक्त शैलजा सिन्हा,अभिषेक रंजन, अमलेन्दु सिन्हा, संजय उपाध्याय, विनित झा और शहर के अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी प्रयास संस्था के निर्देशक मिथिलेश सिंह ने दी।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.