न्यूज़ डेस्क। बीजेपी में जल्द ही मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के बाद एक भोजपुरी सुपरस्टार शामिल होने जा रहा है। दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की मुलाकात की तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है।
पवन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंसान के रूप में मेरे लिए भगवान हैं। देश में तेजी से विकास हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं इस पार्टी का कार्यकर्ता हूं।
पवन सिंह ने आरा चुनाव क्षेत्र चुन कर आरा के वर्तमान सासंद व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह की टेंशन बढ़ा दी है। इस से पहले दो बार बीजेपी ने आरके सिंह को भाजपा से टिकट दे चुकी है और इस बार पवन सिंह को उम्मीद है के बीजेपी उन्हें इस क्षेत्र से बीजेपी लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार घोषित करेगी। साथ ही पवन सिंह ने खुद को भाजपा का सेवक और सिपाही बताया है, दो दिन पहले पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर बीजेपी के बडे़ नेताओं के साथ तस्वीर भी शेयर की थी।
फिलहाल उन्हें बस नरेंद्र मोदी जी के आदेश का इंतजार है। इनके इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने से बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्म होने वाली होगी।
बताते चलें पवन सिंह का जन्म बिहार के आरा जिले में हुआ है पवन सिंह को बचपन से ही गानों में दिल्चस्बी था उन्होने मात्र 11 वर्ष की उम्र में अपना पहला भोजपुरी एल्बम निकला जिसका नाम था जिसका नाम “ओढ़नियां वाली से” जो उस समय काफी हिट रहा था।
उसके बाद साल 2008 में रिलीज हुआ एल्बम “लॉली पॉप लागेलू” काफी हिट हुआ इस गाने ने पवन सिंह को एक स्टार बना दिया यह एल्बम इतना हिट हुआ की इसे केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी सुना जाता है। यही कारण है के बिहार और यूपी में इनके लाखों की संख्या में फैंस हैं।
भोजपुरी सिनेमा में सफ़ल होने के बाद पवन सिंह अब राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं।