👆 समारोह को संबोधित करते सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक बादशाह अली
जिला संवाददाता | सासाराम
रोहतास जिले के नासरीगंज शहर स्थित प्लस टू हाईस्कूल नासरीगंज में एक समारोह आयोजित कर पूर्व प्रधानाध्यापक बादशाह अली और वरीय शिक्षक राम जनम प्रसाद को नम आंखों से बिदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें सम्मानित भी किया गया। प्रधानाध्यापिका उर्मिला कुमारी के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता बसंत प्लस टू हाईस्कूल इटिम्हां-कर्मा के पूर्व प्रधानाध्यापक राम सागर सिंह ने एवं संचालन वरीय शिक्षक बेलाल अहमद, चंद्रशेखर कुमार और डॉ॰ हरेराम सिंह ने संयुक्त रूप से किया। लोगों ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को अंग वस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया।
मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीओ अमित कुमार नगर की मुख्य पार्षद शबनम आरा, उपमुख्य पार्षद कलावती देवी, पार्षद जयनंदन प्रसाद, सचितानंद हाईस्कूल परसियां के प्रधानाध्यापक मो० गुफरान, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह गया स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी देववंश सिंह, जिला सचिव सतीश पांडेय, मूल्यांकन समिति अध्यक्ष नेसार अहमद, सोहराब अंसारी, आनन्द कुमार, मो० ताज, बशीरुद्दीन अंसारी, लोकेश्वर कुमार, राजेश्वर कुमार और मो० जावेद इत्यादि उपस्तिथ थे।