Header Ads Widget

किसान समागम में किसानों को दिया गया बासी खाना, कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री के सामने मांगी माफ़ी

👆देखें भड़के किसानों ने क्या कहा


न्यूज़ डेस्क पटना।  किसान समागम का आयोजन कृषि विभाग द्वारा पटना के बापू सभाकार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कृषि का रोडमैप की पूर्ण जानकारी दी, इस किसान समागम पर उनके साथ कृषि मंत्री सर्वजीत कुमार भी मौजुद रहें।

इसमें लगभग 5000 की संख्या में प्रदेशभर से किसान पहुंचे। इस कार्यक्रम में प्रत्येक जिला से 2 किसान को मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बातों को रखने के लिए 2 से 3 मिनट का समय दिया गया, लेकिन समय के अभाव में 22 किसान ही अपनी बातों को रख पाए और सरकार को अपनी सलाह दिए।

दोपहर का खाना दिया गया बासी :

किसान समागम के इस मौक़े पर राज्य भर से किसान भाईयों ने हिस्सा लिया। पुरे देश प्रदेश को अन्न खिलाने वाले किसानों को किसान समागम के अफसर पर बासी भोजन परोसा गया जिससे किसान बंधुयों में काफ़ी रोष देखा गया।

बासी खाना देखते ही किसान हंगामा करने लगे। खाने की गुणवत्ता को लेकर खाने का पैकेट अधिकारियों के सामने ही फेंक दिए। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार सड़ा खाना देकर किसान का अपमान किया जा रहा है।

मौक़े के नज़ाकत को देखते हुए आला अधिकारीयों के हाथ पैर फूलने लगे। पटना जिला अधिकारी और कृषि विभाग के तमाम अधिकारियों किसानों के पास पहुंचे। उन्होंने किसी तरह सभी को समझा-बुझाकर शांत किया। डीएम ने आश्वस्त किया कि जो भी इसमें दोषी हैं उनपर कार्रवाई होगी। इतना सुने के बाद सभी किसान शांत हुए। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

कृषि मंत्री ने किसानों से मांगी माफ़ी :

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कृषि मंत्री कुमार सर्वजीज ने किसानों से माफी मांगनी पड़ी तथा उन्होंने भी दोषियों पर कारवाई की बात किसानों से कही।

बताते चलें यहां मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, मंत्री औऱ अधिकारियों के लिए खाने का अलग खास इंतजाम किया गया था जबकि किसानों के लिए बासी भोजन परोसा गया।