मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :
लदनियां प्रखंड की बेलाही पंचायत की वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य सह उप मुखिया सुशील कुमार मंडल की उपस्थिति में मुख्य सड़क से लक्ष्मी राम घर तक खरंजा कार्य व पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
उपमुखिया श्री मंडल ने कहा कि ग्रामीणों की जरूरत के देखते हुए यह विकास कार्य किया गया है। इसके बन जाने से महादलित मोहल्ले के लिए वर्षों से चली आ रही सड़क समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा। उपस्थित ग्रामीणों का यथोचित सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीद पर खड़ा उतरने का सकारात्मक प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वार्ड 14 व बेलाही पंचायत की जनता इस कार्य के लिए प्रसन्न होंगी।
मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शंकर राम, जुड़ी राम, रामबालक सिंह, हरेराम सिंह, राजा महासेठ, शशि कुमार, मंगनी लाल मंडल, चंद्रशेखर सिंह, विकास मित्र, रामचरित्र सदाय समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.