मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समय पूर्व उच्च विद्यालय महथा लदनियां स्थित हेलीपैड पर पहुंचे। हैलीकॉप्टर 11:35 बजे उतरा। वहां उनके स्वागत के लिए मौजूद विधायक मीना कुमारी, शालिनी मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बूके देकर सम्मानित किया। पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने अभिवादन किया और बातचीत की। इसके बाद उन्हें माला से सम्मानित करने वालों की कतार थी। स्वागत करनेवालों में वासुदेव कुशवाहा, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, धर्मेन्द्र साह, प्रेमशंकर राय, रामविलास सहनी, कौशल किशोर, रूपन साह, रामाशीष सिंह, गंगा सागर, शंभु राय, दिलीप कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। इसके बाद प्रतिमा अनावरण स्थल पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मंचासीन हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री व विधायक द्वारा दो शब्द संबोधित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के कारण कार्यक्रम सभा के सकल में बदल गया।