जदयू नेता लक्ष्मेश्वर राय ने मृतक के परिजनों को तेनुआही पहुंचकर दी सांत्वना



मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

पूर्व मंत्री व जदयू नेता लक्ष्मेश्वर राय ने सड़क हादसे में लदनियां के तीन लोगों की हुई मौत को अत्यंत ही दुखद बताया। उन्होंने शनिवार की शाम तेनुआही के मृतक मनोज गुप्ता के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट की तथा सांत्वना दी। उन्होंने मृतक के मातापिता व परिजनों के दुख दर्द को सुना। उन्होंने कहा कि अपने हाथ में कुछ नहीं है। सब ईश्वर के हाथ में है। सड़क हादसे में आई वृद्धि पर भी उन्होंने चिन्ता प्रकट की। तेज गति से गाड़ी चलाना परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन है। बाबजूद इसके नौजवान इसकी अनदेखी कर स्वयं तथा दूसरे का नुकसान कर रहे है। मौके पर रामदेव यादव, विजय राम, मुखिया अजय कुमार साह, मंगलबिहारी कामत समेत दर्जनों लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ