मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड के मिर्जापुर गांव में पांच दिवसीय गोवर्धन पूजनोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित 49वी एक दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गोर्वधन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को विद्रोही स्वरूप की पूजा की जाती हैं।धर्म परायन स्वरूप की पूजा की जाती हैं उन्होंने कहा था उत्पादन करनेवालो का अपने उत्पाद पर पहला अधिकार होगा यही कारण था कि इंद्र की पूजा की जगह शरण देनेवाले गोर्वधन की पूजा शुरू हुई आज गांव के किसान गोवर का गोर्वधन बना कर इसकी पूजा करते है। उन्होंने कहा कि बाहरी पहलवानों की जगह ग्रामीण पहलवानों को तरजीह दी जानी चाहिए। जिसमें नेपाल और अयोध्या के पहलवानों का दबदबा कायम रहा।
नेपाल के गुणा थापा ने राजस्थान के मस्ताना को हराया। राजस्थान के सुच्चा ने हिमाचल के रंगा को हराया। हिमाचल के बिरला ने महुलिया लदनियां के परमेश्वर को हराया। लौकही के बिरजू ने हिमाचल के जल्लाद को हराया। बजरंगी ने सुच्चा को हराया। राजस्थान के फकीर ने हिमाचल के बिरला व भूकंप को हराया। दिल्ली की महिला पहलवान खुशी ने गोरखपुर की रोशनी को हराया।
प्रतियोगिता में शामिल नेपाल व अयोध्या के पहलवानों ने लोगों का मन मोहा। कुश्ती देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतियोगिता में शामिल नेपाल और अयोध्या व राजस्थान के पहलवानों ने लोगों का मन मोहा। कुश्ती देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कमेटी के अध्यक्ष रामदेव यादव, मुखिया वीणा कुमारी, पूर्व मुखिया विमला देवी,जिप सदस्या ललिता देवी, सरपंच वीणा देवी, रामखेलावन यादव, रामचंद्र ठाकुर, पैक्स अध्य्क्ष रामदेव यादव, रामचंद्र यादव, रामसागर साह, हरिनारायण सहनी, विष्णुदेव भंडारी, फुदन झा, अशोक यादव,अशोक कुमार यादव, रामभरोस यादव, सुनील, मनोज यादव,प्रशांत कुमार, उदय कुमार, दीपक यादव, सुनील कुमार यादव, अरुण यादव, अजय साह, महावीर पांडे,फुदन झा, अजीत महतो, मोहम्मद मोजाहिर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.