पटना 28 अक्टूबर 2022: जदयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने श्रीमती विनीता कुमारी एवं खुशबू पंडित द्वारा मछली गली ,राजा बाजार में आयोजित सूप साड़ी एवं नारियल वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पारिवारिक सुख-समृद्धी तथा मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। स्त्री और पुरुष समान रूप से इस पर्व को मनाते हैं। सूर्य की शक्तियों का मुख्य श्रोत उनकी पत्नी ऊषा और प्रत्यूषा हैं। छठ में सूर्य के साथ-साथ दोनों शक्तियों की संयुक्त आराधना होती है। प्रात:काल में सूर्य की पहली किरण (ऊषा) और सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण (प्रत्यूषा) को अघ्य देकर दोनों का नमन किया जाता है।
इस अवसर पर श्री राजेश डब्लू ,विनीता कुमारी ,डॉक्टर नम्रता आनंद,नागेंद्र कुमार ,खुशबू कुमारी ,एज़ाज़ अहमद ,सुनीता बिंद,माधुरी पटेल,सुरेंद्र सिंह,शोभा देवी ,शैलेश कुमार ,रतन सिन्हा ,अंकित मिश्र,नवनीत कुमार,सरोज देवी आदि भी उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.