नवीन कुमार मिश्रा के असामयिक निधन पर लोगों जताया शोक



मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के मोहनपुर गांव निवासी नवीन कुमार मिश्रा (52) का असामयिक निधन दार्जिलिंग में हो गया। वे दार्जिलिंग की एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। मरणोपरांत उन्हें रविवार को घर लाया गया। अंतिम दर्शन के साथ परिजनों ने उनका दाहसंस्कार किया। मुखाग्नि उनके दस वर्षीय इकलौते पुत्र आयुष कुमार ने दी। उनके निधन पर लोगों गहरी संवेदना प्रकट की है। संवेदना प्रकट करनेवालों में पिता सूर्यकांत मिश्रा, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, रामदेव यादव, रामचन्द्र यादव, भाई शिक्षक रवीन्द्र कुमार मिश्रा, रामचन्द्र झा, ध्यानी यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णु देव भंडारी, जिप सदस्या ललिता देवी, मुखिया अजय कुमार साह, विजय कुमार यादव श्रीनारायण महतो, ध्यानी यादव, महेश पासवान, सियाराम मंडल समेत सैकड़ोंलोग शामिल है। उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने प्रभु से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ