न्यूज़ डेस्क। लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा पूरे बिहार में छायी हुई हैं। आज यानी रविवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन है। आज के दिन छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया।
सोमवार को व्रत का पारण किया जाएगा और छठ पर्व संपन्न हो जाएगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य देते हैं। इसके बाद प्रसाद खाकर व्रत का पारण किया जाएगा। वहीं आज सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती पटना के कई घाटों पर पहुंचे।
पटना के गंगा घाटों पर व्रतियों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। दउरा लेकर छठ व्रती और उनके परिजन घाट पर छठ गीत गाते हुए गए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी छठ महापर्व शुभकामनाएं :
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं।
तेजस्वी यादव ने दी छठ महापर्व शुभकामनाएं :
तेजस्वी यादव ने छठ महापर्व के मौके पर सभी देशवासियों को छठ की शुभकामनाएं दी हैं। 2 साल से कोविड के चलते लोग बड़े पैमाने पर छठ नहीं मना पाए। इस बार छठ के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.