👆 भोजपुरी कलाकारों के साथ पूर्व प्रदेश महासचिव व अन्य
जिला संवाददाता | सासाराम
जिले के नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत बरडीहां गांव में जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव सह युवा व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशु उपाध्याय के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाहाबाद प्रक्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता उपस्थित हुए। श्री उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भोजपुरी गायक गोलू राजा, चन्दन यादव और साक्षी राजा ने अपनी गायकी प्रस्तुत की। जिसका श्रोताओं ने भरपूर आनंद लिया।
सबसे पहले भजन प्रस्तुत कर कलाकारों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन पीरो के प्रसिद्ध उद्घोषक रवि रंजन ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरा होने की खुशी में कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया है।दोनों सरकारें अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेंगी और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार एक बार फिर जनता के समर्थन से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को प्रगति की ओर ले जाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। और बिहार की जनता इनके साथ है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश महासचिव के छोटे शिशु को आशीर्वाद भी दिया।
मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, स्थानिय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।