- पटना में लांच हुआ 'आपन भोजपुरी' म्यूजिकल लेबल और मोशन पिक्चर स्टूडियो।
- भोजपुरी इंटरटेनमेंट जगत में ताजगी लाने के लिए पूरी तरह तैयार है म्यूजिकल लेबल 'आपन भोजपुरी'।
- अंकुश राजा के गाने के साथ नए भोजपुरी लेबल 'आपन भोजपुरी' का लांच हुआ
02 फरवरी 2022, पटना : भोजपुरी मनोरंजन जगत को नए अंदाज में तरोताजा करने के लिए आज पटना में लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा के गाने के साथ न भोजपुरी म्यूजिकल लेबल व मोशन पिक्चर स्टूडियो आपन भोजपुरी का लांच हुआ इस मौके पर लेवल के ऑनर अपर्णा शाह, मशहूर गायक अंकुश- राजा, गीतकार मनोज मतलबी , मधु प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कि इस लेबल व मोशन पिक्चर स्टूडियो में म्यूजिकल वीडियो, सोलो ऑडियो, शॉर्ट्स, कॉमेडी क्लिप और भोजपुरी फिल्मों के रूप में संपूर्ण परिवारिक मनोरंजन नए अंदाज में मिलेगा।
अपने बैनर भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड के तहत कई विविध हिंदी फिल्मों का निर्माण कर रहे विनोद भानुशाली ने बताया कि भारत के रीजनल इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बीते एक दशक से तेजी से विकसित हो रहा है। ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है। आज यह इंडस्ट्री 240 मिलियन से अधिक भोजपुरी भाषी लोगों से कलेक्ट होती है । उन्होंने कहा कि जैसा कि हम कहते हैं, संगीत और कहानी कहने की कोई भाषा नहीं है, लेकिन यह बात ज़रूर मायने रखता है कि आप सही कंटेंट के साथ अपने दर्शकों तक पहुंचे । हम इस लेबल से नए और अनुभवी प्रतिभा के साथ अपना बेस्ट देंगे।
वही 2017 से भोजपुरी मीडिया उद्योग का हिस्सा रही आपन भोजपुरी ने लेबल प्रोडक्शन की ऑनर अर्पणा शाह ने कहा "हम संगीत और फिल्मों के अपने आगामी स्लेट के बारे में उत्साहित हैं और आपन भोजपुरी ने भावपूर्ण संगीत की मधुर विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लिया है।"

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.