काराकाट सांसद महाबली सिंह के प्रतिनिधि सूर्यवंश सिंह का रोहतास जिले के नासरीगंज शहर में अभिवादन किया गया। नगर के हरिहरगंज स्थित जदयू नेत्री शाहीन अख्तर के आवास पर एक सादे समारोह के दौरान श्री सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जाएगा।
प्रतिनिधि ने कहा कि सांसाद के निर्देश पर योजनाओं की रूप रेखा तैयार की जा रही है। जिसे जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, नगर अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, रिजवान फिरदौस, मीनू सिंह, नईमुद्दीन इदरीसी विशाल कुशवाहा, नितेश कुमार लड्डू, आमिर खां इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.