सासाराम | जिला संवाददाता
रोहतास जिला अंतर्गत नासरीगंज शहर के हरिहरगंज के वार्ड 13 में नगर के वार्ड 13 के पूर्व पार्षद मरहूम अब्दुल जब्बार खान की दूसरी बरसी मनाई गई। इस अवसर पर उनके पैतृक निवास पर कुरानखानी, महफ़िल-ए-मिलाद और नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न जगहों से आये कवियों ने अपने कलाम पेश किये। मौलाना सरवर मुरादाबादी, मौलाना मोहम्मद शाकिर, स्थानीय बाग वाली मस्जिद के इमाम हाफिज अखलाक अहमद के नेतृत्व में पार्षद की मगफिरत के लिए सामूहिक रूप से दुआएं मांगी गईं। इस दौरान पार्षद पुत्र और आयोजकों ने पार्षद की याद में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवसीय फुटबॉल मैच के आयोजन की घोषणा भी की। गौरतलब है कि खेल प्रेमी दिवंगत पार्षद खुद भी फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी रह चुके हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जैनुल हक खान एवं संचालन रेयाज धनावी ने किया। मौके पर उपमुख्य पार्षद शबनम आरा, सबीहा खानम, शहामुल हक, मो० इसराईल खां, रिजवान फिरदौस, शेख नेयाजुद्दीन, मो० ताहा,मोहम्मद ताज, हेलाल खान, इमरान खान, पिंटू खान, हन्नान खान, लड्डन खान, गुलाम सरवर आरजू, मोसद्दिक हुसैन और शेख फिरोज इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.