Header Ads Widget

लदनियां के पैक्सों में धान खरीद की गति धीमी




मधुबनी - लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।

मधुबनी जिले के किसान अक्सर एक फसल को बेचकर दूसरी फसल लगाते हैं। सम्प्रति वे धान बेचकर रबी की खेती करना चाहते हैं। खाद, बीज, जुताई व सिंचाई में पूंजी की जरूरत होती है। किसान विगत 1 नवम्बर से धान बेचने के लिए पैक्स अध्यक्षों के सम्पर्क में हैं, लेकिन अभी तक सरकारी पैक्सों में लोगों की जरूरत के हिसाब से धान खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी है। लोग मानक सरकारी मूल्य 1940 की जगह 1250 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचते चले जा रहे हैं, जो इनकी आवश्यक आवश्यकता जनित मजबूरी है। पैक्सों के बाहर अभी तक किसानों के आधे धान बिक चुके हैं, जिसका लाभ बाहर से आये अन्तर्राज्यीय व्यापारियों को मिल रहा है।

        बीसीओ रुपेश कुमार ने बताया कि पैक्सों को शीघ्र राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बीसीओ रूपेश कुमार ने बताया कि धान की खरीद 1 नवम्बर से 31 मार्च तक की जाती है।

 लदनियां प्रखंड क्षेत्र खोजा व पथराही को छोड़कर सभी 13 पैक्सों में धान खरीद शुरू कर दी गई है। इस प्रखंड में खाद खरीद का लक्ष्य 38 हजार क्विंटल रखा गया है। 1940 रुपये मानक मूल्य की दर से प्रति बैग धान की खरीद के लिए प्रति पैक्स आठ लाख रुपये दिये गये हैं।  अभी तक 6500 क्विंटल धान की खरीद की गई है। उन्होंने बताया कि पथराही पैक्स पर पूर्व से लगभग छह लाख रुपए की राशि  बकाई रहने के कारण वहां धान खरीद बंद है। खोजा पैक्स में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।