SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
अररिया/फारबिसगंज
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड का 71वां स्थापना दिवस अनुमंडल के अधिकारियों को स्थापना दिवस स्टिकर एवं स्कार्फ प्रदान कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके पूर्व स्काउट- गाइडों ने स्काउट प्रार्थना से स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री सुरेंद्र अलबेला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता यूनुस अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगर परिषद के चेयरमैन गुंजन सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मंटू सिंह, उप मुख्य पार्षद केडी भगत को स्कार्फ पहना व स्टिकर लगाकर उनके आवास पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने स्काउट- गाइड को स्थापना दिवस की बधाई दी।
इस संदर्भ में जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह ने बताया कि 7 नवंबर 1950 ई० को भारत स्काउट और गाइड संस्था का नामांकन हुआ था। वर्तमान में देश के सभी जिलों में स्काउट गाइड संस्था छात्र- छात्राओं को शारीरिक तौर पर प्रशिक्षित करने के साथ सामाजिक सेवा व राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करती है। स्काउट मास्टर राशिद जुनैद ने कहा कि स्काउट गाइड एक विश्वस्तरीय संस्था है जिनके लगभग 225 देश सदस्य हैं पूरे विश्व में स्काउट गाइड एक ही नियम, प्रतिज्ञा व सिद्धांत के आधार पर बच्चों को प्रशिक्षित कर अपने राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती है।
इसी सेवाभाव के आधार पर जिले के भी दर्जनों स्काउट- गाइडों को राष्ट्रपति पुरस्कार, राज्य पुरस्कार व अन्य सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। इस मौके पर स्काउट गाइडों में मो० जबिस, मो० सब्दुल ,मो० इमरान ,मो० आसिम, मेहंदी हुसैन ,खुश आलम ,रवीश ,आदिल, साबिर ,रेहान, रिजवाना खातून एवं सजनी के अलावे दर्जनों स्काउट गाइड उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.