फोटो कैप्शन : प्रशिक्षण शिविर में किसानों को संबोधित करते बीडीओ जफर इमाम मंच पर उपस्थित सीओ व अन्य
नासरीगंज। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में रविवार को आतमा रोहतास के तत्वावधान में रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बीडीओ जफर इमाम और सीओ अमित कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित किसानों को रबी फसल से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं अधिकारियों ने पराली प्रबंधन को समझाते हुए पराली नहीं जलाने की नसीहत किसानों को दी।
साथ ही चेतावनी दी गई कि पराली जलाते हुए पकड़े गये किसानों का निबंधन रद्द कर उनकी सरकारी सहायता रद्द कर दी जाएगी। वहीं किसानों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने उन्हें रबी फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही आश्वासन दिया कि कोई समस्या पैदा हो तो किसान उनसे संपर्क कर सकते हैं। सीओ ने कहा कि पैक्स के माध्यम से फसलों की अधिप्राप्ती में कोई दिक्कत आ रही हो तो किसानों द्वारा जानकारी देने पर समाधान किया जाएगा।
मौके पर प्रखंड नोडल कृषि समंवयक दिनेश कुमार, कृषि समंवयक केशव सिंह, नसीब अंसारी, किसान सलाहकार अनिल किमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजीव नयन, अरुण कुमार सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक नवीन पटेल और कार्यपालक सहायक मनोज कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.