डॉ. शकील अहमद व कृपानाथ पाठक ने किया लदनियां का दौरा

 



मधुबनी- लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद व कृपानाथ पाठक ने लदनियां के गिधवास समेत अन्य गावों का दौरा किया। इसक्रम में इन्होंने गिधवास पंचायत में लगातार दूसरीबार मुखिया के रूप में निर्वाचित कांग्रेसी रामसागर साह के छोटे भाई अजय कुमार साह के प्रति उनके घर पहुंच धन्यवाद ज्ञापित किया। धन्यवाद ज्ञापन समारोह में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने लोकतंत्र में विश्वास प्रकट करनेवाले मतदाताओं को साधुवाद दिया। कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबी व भुखमरी मिटाने में जहां विफल रही है, वहीं घुसखोरी को बढ़ावा देने में सफल रही है। इसकी खात्मा के लिए कांग्रेस के जनाधार को मुखर करने की जरूरत है। 

मौके पर जिला महासचिव नवलकिशोर झा,विष्णुदेव भंडारी, रामबालक पासवान, भोगेंद्र यादव, महेश यादव, सुजीत कुमार पासवान, अनुसरण सिंह, चंद्रशेखर यादव, रामसागर साह, युगल किशोर झा, दूसरीबार मुखिया बने अजय कुमार साह, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर,प्रदेश डेलीगेट प्रो कृष्ण कुमार झा,  राजकुमार ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ