मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
पंचायत आम निर्वाचन के पांचवें चरण में लदनियां से विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आगामी 11 नवंबर 21 तक निर्वाचन व्यय- विवरणी जमा करनी है। इसे प्राप्त करने के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में एक काउंटर खोल दिया गया है। कार्यालय अवधि में प्रतिदिन 10 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक काउंटर पर व्यय विवरणी जमा होनी है।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने बताया कि 11 नवंबर को 4 बजे अपराह्न के बाद व्यय विवरणी जमा नहीं हो सकेगी। उसके बाद व्यय विवरणी जमा लेने पर विचार नहीं किया जएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक व्यय विवरणी की समेकित रिपोर्ट जिले को भेजनी है। निर्देशानुसार आय - व्यय की रिपोर्ट जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी और विधिसम्मत कार्रवाई के लिए निर्वाचन आयोग को लिखा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.