जनता मालिक के मान व सम्मान की रक्षा करता रहा हूं, करता रहूंगा : दिलीप यादव, पिपराही पंचायत,लदनियां


 दिलीप कुमार,मुखिया प्रत्याशी

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड की पिपराही पंचायत से चुनावी मैदान में उतरे धीर, गंभीर, कर्मठ, सालीन व ईमानदार मुखिया प्रत्याशी दिलीप कुमार ने चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ पिपराही, डुमरियाही, सिंगरियाही, सनपतहा आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं से कहा कि बेताल को ताल प्रदान करने वाले '' ढोलक " चुनाव चिह्न व नाम के सामने का बटन दबाकर आप हमें वोट दें, हम आपकी सभी अपेक्षाएं पूरी करेंगे। महिला व युवाशक्ति को बढ़ावा देने के लिए गांव स्तर पर योजनाएं बनाई जाएंगी। 

अपने निवेदन में उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मुखिया बनने का पुनः सौभाग्य प्राप्त होता है, तो जनता की राय से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन, राशनकार्ड आदि की दिशा में पारदर्शिता व ईमानदारी से काम होगा। समर्थकों में अरुण पूर्वे, बहादुर यादव, अनिल सिंह समेत सैकड़ों लोग थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ