मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
स्थानीय विधायक मीना कामत ने विभिन्न प्रखंडों के दुर्गामंदिरों में पूजा की। उन्होंने सिधपा, खाजेडीह, गाढ़ा, लदनियां, पद्मा, योगिया, सिधपकला, खाजेडीह, पिपराही, गजहरा, परोरियाही, दोनवारी आदि दुर्गामंदिरों में बुधवार को श्रद्धापूर्वक माथा टेका। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भक्ति से शक्ति व शक्ति से शांति मिलती है। मनुष्य को श्रद्धावान होना चाहिए। उन्होंने कोरोना जैसी महामारी से दुनिया को सुरक्षित करने के लिए प्रार्थना की। मौके पर प्रो. रामप्रसाद सिंह, प्रो. लुचाई सिंह, झमेली राम, बौकू राय, रंजीत यादव, कारी ठाकुर, बिंदु कामत, अशोक मंडल, रंजीत सिंह, अजय वर्मा, उमेश कामत, सुरेश कामत, दिलीप यादव, कन्हैया झा, देवकांत कामत, मोमन तिवारी, महेन्द्र कामत, संजीव कामत, चन्द्रकांत सिंह, बलराज सहनी, वीरेन्द्र पासवान, प्रो. विष्णुदेव सिंह, रामवृक्ष सिंह, जयप्रकाश सिंह, अमरेश चौधरी, मौसम अली, परीक्षण सिंह, राजदेव सिंह, पवन सिंह, रामावतार सिंह आदि थे।