मतदाता मालिक का आशीर्वाद मिला तो पारदर्शिता व इमानदारी के साथ होगा टोले व मोहल्ले का चतुर्दिक विकास - मुखिया प्रत्याशी पति मनोज चौधरी, खोजा पंचायत



मधुबनी -लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड की खोजा पंचायत से चुनावी मैदान में उतरी मुखिया प्रत्याशी शीला देवी व पति मनोज चौधरी ने चुनाव प्रचार-प्रसार अंतिम दिन पूरी ताकत झोंक दी। इन्होंने खाजेडीह, धर्मबन, चिकनोटवा आदि गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और मतदाताओं के बीच अपनी बात रखी। मुखिया पद की प्रत्याशी शीला देवी के मोमबत्ती चुनाव चिह्न व नाम के सामने के बटन को दबाने का आग्रह समर्थकों ने किया। अपने निवेदन में इन्होंने कहा कि उनकी प्रत्याशी जनता के आशीर्वाद से मुखिया बनती है, तो जनता की राय से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, वृद्धावस्था पेंशन आदि की दिशा में पारदर्शिता व ईमानदारी से काम होगा। समर्थकों में सैकड़ों लोग शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ