गया। बिहार के गया जिला के अतरी प्रखंड क्षेत्र में 8 अक्टूबर को हुए पंचायत चुनाव का परिणाम आज आ गया, जिसमें 839 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे थे। पुरुष मतदाताओं की संख्या 30036 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 29338 है। कुल मतदाताओं को संख्या 59374 है।
आज के इस प्रणाम से चौंकाने वाला परिणाम आया सभी नव निर्वाचित पंचायत, मुखिया चुनाव में अधिकांश नए चेहरे को जीत का ताज जनता ने पहनाया है।
मतदाताओं को संख्या 59374 है।
अतरी प्रखंड में कुल 8 पंचायत है। सीढ़ पंचायत में पंचायत समिति पद के लिए 5 मुखिया पद के लिए 12 सरपंच पद के लिए 6 वार्ड सदस्य पद के लिए 56 पंच पद के लिए 20 उम्मीदवारोंने अपना भाग्य आजमाया। सीढ़ पंचायत में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3719 है तथा महिला मतदाताओं की संख्या 3679 है कुल मतदाताओं की संख्या 3798 है। सहोड़ा पंचायत में पंचायत समिति पद के लिए 9 मुखिया पद के लिए 11 सरपंच पद के लिए 9 वार्ड सदस्य पद के लिए 81 पंच पद के लिए 27 उम्मीदवार थे। सहोड़ा पंचायत में पुरुष मतदाताओं की संख्या 4690 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 4483 है कुल मतदाता 9173 है। नरावट पंचायत में पंचायत समिति पद के लिए मुखिया पद के लिए 4 सरपंच पद के लिए 06 वार्ड सदस्य पद के लिए 57 पंच पद के लिए 17 उम्मीदवार थे। नरावट पंचायत में पुरुष मतदाताओं की संख्या 3247 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 3311 है। कुल मतदाता की संख्या 6558 है।