अररिया, 11 अक्टूबर,SON OF SIMANCHAL GYAN MISHRA
दुर्गा पूजा के दौरान कोरोना संक्रमण के प्रसार के खतरों को देखते स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष एहतियात बरता जा रहा है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या लोगों के घर वापसी की संभावना है। प्रतिमा के दर्शन व मेला के दौरान भीड़-भाड़ की वजह से संक्रमण के प्रसार का खतरा बरकरार है। लिहाज विभाग इसे लेकर नयी रणनीति पर अमल करने जा रहा है। रेलवे स्टेशन व बस पड़ावों पर सघन कोरोना जांच अभियान का संचालन किया जा रहा है। वहीं आशा कार्यकर्ताओं की मदद से पूजा के दौरान घर लौटने वाले लोगों को चिह्नित करते हुए उनकी जांच सुनिश्चित करायी जा रही है। इसी क्रम में विभाग पूजा के दौरान प्रमुख पूजा पंडालों के पास टीकाकरण व जांच की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर विशेष पहल कर रहा है।
जिले के 11 प्रमुख पूजा पंडालों के 9 टू 9 टीकाकरण सत्र होगा संचालित :
कोरोना जांच व टीकाकरण को लेकर विभाग द्वारा जिले के 11 प्रमुख पूजा पंडालों को चिह्नित किया गया है। सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चिह्नित पूजा पंडालों के पास सुबह 9 बजे से लेकर रात 9 बजे तक टीकाकरण सत्र संचालित किया जायेगा। सत्र स्थलों पर टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना संबंधी जांच का भी इंतजाम होगा। ताकि किसी तरह का संदेह होने पर लोग कोरोना जांच आसानी से करा सकें। साथ ही किसी कारण अब तक टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण भी सुनिश्चित कराया जा सके। सिविल सर्जन ने कहा कि 9 टू 9 टीकाकरण सत्र का संचालन 12 से 16 अक्टूबर के बीच किया जायेगा। इसके लिये चिह्नित सत्रों पर कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। साथ ही टीकाकरण से संबंधित सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित कराने को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं।
अररिया व रानीगंज व 02 शेष प्रखंडों में एक जगह पर संचालित होगा सत्र :
पूजा के दौरान 9 टू 9 टीकाकरण सत्र संचालन के लिये 11 प्रमुख पूजा पंडाल चिह्नित किये गये हैं। इसमें अररिया व रानीगंज में 02 व शेष प्रखंडों में एक पूजा पंडाल चिह्नित किये गये हैं। डीपीएम रेहान अशरफ ने बताया कि अररिया में समिति दुर्गा मंदिर, रेलवे स्टेशन अररिया आरएस दुर्गा मंदिर को चिह्नित किया गया है। वहीं भरगामा में भरगामा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, फारबिसगंज में पुराने पीएचसी के पास स्थित दुर्गा मंदिर, जोकीहाट में जहानपुर वार्ड संख्या 2 स्थित दुर्गा मंदिर, कुर्साकांटा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, पलासी बाजार में पुलिस स्टेशन के बगल वाले दुर्गा मंदिर, दुर्गा मंदिर नरपतगंज बाजार, रानीगंज में बस स्टैंड रानीगंज व पुरानी हाट रानीगंज दुर्गा मंदिर, सिकटी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में टीकाकरण व कोरोना जांच के लिये 9 टू 9 सत्र का संचालन किया जायेगा।
चालित सत्र का होगा व्यापक प्रचार-प्रसार :
संचालित सत्र को लेकर क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही आशा व आंगनबाड़ी सेविकाओं के माध्यम से लोगों को प्रेरित करते हुए वंचितों के टीकाकरण का प्रयास किया जायेगा। सभी सत्रों में लाभुकों के लिये स्वच्छ पेयजल सहित बैठने के उचित इंतजाम सुनिश्चित कराया जायेगा।


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.