पटना। डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह दीदी फाऊंडेशन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया गया।शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर कदम संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद तथा कदम संस्था के ही बिहार प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबिहउद्दीन अहमद "शिफू" , दीदी फाउंडेशन की डायरेक्टर डा. नविदिता आनंद के इलावा कई गणमान व्यक्ति मौजूद रहें।
शिक्षक दिवस के अवसर पर कई गुरूओं को मेमेंटो देकर सम्मान किया गया। दीदी फाउंडेशन की डायरेक्टर डा. नविदिता आनंद जो खुद भी एक टीचर हैं उन्होंने सभी युवा विद्यार्थियों के लिए कहा की वो भी अपने मां बाप के साथ साथ गुरुओं का भी आदर और सम्मान करें।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.