पालीगंज नगर पंचायत के युवाओं के विशेष आग्रह पर आज #SDM पालीगंज के द्वारा युवाओं के साथ किये अहम बैठक



रिपोर्ट - नितीश कुमार

जिला - पटना
                   
आज पालीगंज नगर की समस्यायों को लेकर SDM के द्वारा मीटिंग रखा गया जिसमें पालीगंज के युवा नेता #चंदन कुमार वर्मा जी के द्वारा मुख्य समस्याओं को उठाया गया पालीगंज मुख्य बाजार में जाम से निजात पाने के लिए पालीगंज बाजार से होकर बड़ा वाहन को दिन में भरतपुरा लाइब्रेरी से बनने वाले वाईपास से जाने के लिए , पालीगंज में नहर का उड़ाही करना , पालीगंज में 7 बड़े पोखरा का उड़ाही के साथ साथ अतिक्रमण हटाने के लिए , पालीगंज के कई मौहल्ले में पानी जमाव की समस्या , पालीगंज के कई वार्ड में नल_जल योजना शुरू क्यों नही हुआ, बिजली विभाग के द्वारा बिना सूचना के बिजली काटने की समस्या, नगर सफाई कर्मी के द्वारा कुछ चुनिंदा जगहों पर ही सिर्फ साफ करने की शिकायत ,दिरा आवास में व्याप्त भ्रष्टाचार, सहित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाई गई है अनुमंडलीय पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि इनमें से कई समस्याओं को जल्द ही सम्बंधित पदाधिकारी को आप सभी युवाओं के साथ बैठक कर के निदान कर दिया जायेगा। और कुछ समस्याओं को पालीगंज नगर पंचायत के चुनाव होने के बाद ही पूर्ण रूप से निदान हो पायेगा। बैठक में धरहरा पंचायत के सरपंच राज रजन वर्मा, विकास आनन्द,नीरज यादव, विकास आर्या,अभिषेक यादव, सन्नी यादव, विकास यादव और कई अन्य युवा नेता उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ