चिराग पासवान ने पीएम मोदी से पशुपति पारस को LJP कोटे से मंत्री बनाने को किया मना.. बोले यदि मंत्री बने तो जाऊंगा कोर्ट


 
न्यूज़ डेस्क। आज लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने चाचा पशुपति पारस पर काफी भड़के। उन्होंने साफ कहा यदि लोक जनशक्ति पार्टी कोटे से पार्टी से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया तो इसके लिए वह कोर्ट जाएंगे। 

उन्होंने कहा बिना मेरी अनुमति के पार्टी कोटे से किसी भी सांसद को मंत्री बनाना गलत है, फिर भी अगर उन्हें मंत्री बनाया जाता है तो यह गलत होगा जिसे पार्टी निकाल चुकी है साथ ही उन्होंने कहा लोक जनशक्ति पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मैं हूं। यह पार्टी मेरी भी है, सभी का समर्थन मेरे पास है। चिराग पासवान ने कहा उन्हें प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वो ऐसा नहीं करेगें। बताते चलें मोदी सरकार जल्द ही अपने कैबिनेट का विस्तार करने जा रही है जिसमें 17 से 22 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। जिसमें पशुपति पारस को लोक जनशक्ति पार्टी के कोटे से मंत्री बनाने की बात सामने आ रही है।

चिराग पासवान ने बिहार की मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा मंत्रीमंडल विस्तार के बाद जेडीयू में टूट होगी। जेडीयू की अब उलटी गिनती शुरू हो गई है। नीतीश सरकार डेढ़-दो साल से अधिक नहीं चलने वाली।

कल की आश्रीवाद यात्रा के लिए सभी को धन्यवाद दिया और कहा अन्य शहरों में भी यह यात्रा जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ