सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने को लेकर स्थानीय लोगों ने व्यक्त किया आक्रोश


मधुबनी - हरलाखी से रौशन कुमार की रिपोर्ट।

प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत सिसौनी पंचायत के वाड संख्या 9 में तीन पोखरिया के निकट महादलित टोले में सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि के विरूद्ध प्रदर्शन किया.मिली जानकारी के अनुसार बताते चलें कि करीब एक वर्ष पूर्व दसरथ सदा के घर से लेकर निर्शन राम के घर तक सड़क बनाने को लेकर जमीन की जांच पड़ताल कर जमीन की माप तौल कर लिया गया था.लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर भोगी राम के घर तक ही पूरा किया गया है.उसके बाद करीब 100 मीटर से अधिक आगे जाकर सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया गया है.

मालूम हो कि यहां के लोगों को घर से बाहर निकलना काफी मुश्किल हो गया है.स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे परिस्थिति में अगर कोई घटना हो जाए तो कोई भी गाड़ी यहां तक नहीं पहुंच सकती है.ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सिसौनी पंचायत के मुखिया,वाड सदस्य सहित ठिकेदार सब मिलकर इस सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है.वहीं सिसौनी पंचायत के मुखिया विनय कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि उस समय स्थानीय लोगों के द्वारा जमीन का कागजात सड़क निर्माण कार्य के लिए नहीं दिया गया जिसके कारण वहां का कार्य पूरा नहीं हो सका.साथ ही कहा कि कोरॉना जैसे वैश्विक महामारी को देखते हुए सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार 

लॉकडाउन भी लग गया.कहा कि जैसे ही सड़क निर्माण कार्य के लिए अगली राशि आयेगी वैसे ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा.साथ उन्होंने यह भी कहा कि सीसौनी पंचायत में प्रत्येक वाड के लिए 15-15 सोलर लाइट भी लगाया जाएगा.मौके पर निरशन राम, विल्टू राम,कोषमी देवी,शीला देवी,रंजू देवी,रेखा देवी,शिवसागर देवी सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ