मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के पूर्व बीडीओ व सम्प्रति सुल्तानगंज भागलपुर में पदस्थापित नवलकिशोर ठाकुर का असामयिक निधन मंगलवार को ब्रेन हेमरेज हो जाने के कारण हो गया। उनके निधन पर प्रखंड के लोगों ने शोक सभा कर संवेदना प्रकट की है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की देखरख में आयोजित इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन धारण किया गया। बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि दिवंगत बीडीओ के असामयिक निधन से आहत हूं। राज्य ने नवलकिशोर ठाकुर के रूप में एक कर्तव्यनिष्ठ पदाधिकारी को खो दिया है। सीओ निशीथ नंदन ने उन्हें महान व्यक्तित्व का इंसान बताया। मौके पर बीपीआरओ नरेंद्र प्रसाद, पीओ अरशद जमाल, प्रखंड सह अंचल के कर्मीगण, प्रमुख प्रमिला देवी, उपप्रमुख मनोज कुमार यादव, लोजपा नेता विष्णुदेव भंडारी, रामचंद्र ठाकुर, मुखिया दिलीप यादव, जदयू नेता सत्यनारायण साफी, मुखिया कपिलदेव साफी, वीरेन्द्र पासवान उपस्थित थे। विदित हो कि नवलकिशोर ठाकुर लदनियां प्रखंड में वर्ष 2017 से 2020 तक बीडीओ पद पर कार्यरत थे। उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा था। लोगों के बीच व्याप्त उनकी कई यादें चर्चा में हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.