अररिया ज्ञान मिश्रा
छाँव फाउंडेशन के सम्मानित सदस्यों ने अररिया के जोकीहाट में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए इस्माईल के परिवार वालों का हाल जानने उनके घर पहुंचे! फाउंडेशन के सदस्यों ने परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए छाँव फ़ाउंडेशन की ओर से तत्काल राहत पहुंचाने के लिए आर्थिक सहायता करते हुए खाने के लिए राशन, घर की छत के लिए टिनें एवं जीवन यापन के लिए ज़रूरी सामान मुहैया कराई गई है।
छाँव फाउंडेशन भीड़ द्वारा इस्माईल की निर्मम हत्या की घोर शब्दों में निंदा करती है और इसे इस क्षेत्र के लिए एक शर्मनाक घटना मानती है।
छाँव फ़ाउंडेशन के सचिव डाॅ जाह़िद अनवर ने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से इस्माईल के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और सही कानूनी न्याय तथा ऐसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के द्वारा कठोरतम सजा देने की मांग की है।
गौरतलब है कि इस्माईल एक बेहद गरीब परिवार से था, घर में पत्नी के इलावा कई छोटे-छोटे बच्चे हैं! परिवार के पास सर छिपाने के लिए ठीक से घर भी नहीं है। मॉब लिंचिंग के शिकार मो० इस्माईल के परिवार को छाँव फॉउंडेशन की ओर से टिन 50mm (7 फिट), 14 पीस तिरपाल बड़ा वाला 01 पीस, बच्चो का 6 जोड़ा कपड़ा, चावल 25kg, आटा 10kg, चूड़ा 10kg, तेल 2 लीटर, प्याज 10kg, आलू 10kg, दाल 2.5kg, चीनी 2.5kg, चाय पत्ती 250g, नमक 1kg, हल्दी (पाउडर) 250g, मिर्च (पाउडर) 250g, धनिया (पाउडर) 250g, लहसून 500g, साबुन 3 पीस, साबुन (कपड़ा) 3 पीस, बिस्किट 2kg, बिस्किट 1 पैकेट दिया गया।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.