घरों में घुस रहा नेपाली गागन नदी का पानी



मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

लदनियां प्रखंड के दोनवारी, पथलगाढ़ा, महुलिया, मोतनाजे, जानकीनगर, कमतोलिया व तेनुआही गांव के बधारों में फैले पानी का प्रवेश गांवों में होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। लोगों के घरों में पाने घुसने लगा है। सर्प दंश के भय से लोग रात जागकर काटते हैं।

 नेपाली गागन नदी के उफनने से इन गांवों पर संकट आ पड़ा है। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण गागन नदी के जलस्तर में तेजी से बढोत्तरी हुई है। पानी अब लोगों के घरों में भी प्रवेश करने लगा है। आंगन व बाड़ियों में विषैले सर्प दिखने लगे हैं। 

गरीब, वृद्ध व विधवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के खेतों में लगे धान के बिचरे नष्ट हो गये हैं। सम्पूर्ण बधार टापू में तब्दील हो गया है। पंसस रामकुमार यादव ने नुकसान की जांच कराने तथा मुआवजे की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ