दरभंगा ब्लास्ट मामले से जुड़े दोनों भाइयों को पटना सिविल कोर्ट में किया गया पेश।



न्यूज़ डेस्क। दरभंगा रेलवे स्टेशन में 17 जून को हुए कपड़े के बंडल में बम ब्लास्ट मामले से जुड़े जांच एटीएस कर रही थी, इस मामले को अब एनआईए के हवाले कर दिया गया है। इसी मामले में हैदराबाद से दो भाईयों इमरान और नासिर को गिरफ्तार किया गया है,दोनों हैदराबाद में रहकर कपड़े का काम करते थे। इन दोनों को एनआईए की टीम ने ट्राजिट रिमांड पर लिया हुआ था।  दरभंगा ब्लास्ट मामले से जुड़े दोनों भाइयों को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद दोनो को कड़ी सुरक्षा के साथ इन्हें बेउर जेल भेज दिया गया है। एनआईए के अनुसार सात दिनों के लिए दोनों को रिमांड पर लिए जाने की योजना है।

यह दोनो आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में बैठा इनका आका इकबाल काना जिसने इन दोनो को पूरी घटना को अंजाम देने के लिए तैयार किया था। इन दोनो ने दरभंगा सिकंदराबाद ट्रेन को बम से उड़ाने की साजिश रची थी। बताया जा रहा है इन भाइयों का लश्कर ए तैयबा से कनेक्शन है, हैदराबाद में जिस घर पर यह दोनों रह रहे थे वहां से कैमिकल बम से संबंधित कुछ आपत्तिजनक चीज़े भी टीम के हाथ लगी हैं।

क्या कहते है दोनों के पिता :

उधर इनके पिता जो अवकाश प्राप्त फौजी है उनका कहना है कि यदि उनके बेटे निर्दोष है तो उन्हें छोड़ दिया जाए और यदि उनके बेटे दोषी हैं तो उन्हें कड़ी सजा देने की मांग की है,उन्होंने खुद को देश के साथ खड़ा बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ