मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा का एक दिवसीय सम्मेलन सह बैठक आयोजित संगठन की मजबूती को ले युवा मंच का किया गठन जीडी परिसर में हुई बैठक



अररिया ज्ञान मिश्रा
--------------------------------------
फारबिसगंज:- शहर के छुआ पट्टी स्थित जी.डी परिसर में एक दिवसीय मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा का सम्मेलन सह बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मदन लाल पांडिया ,गोरी शंकर शर्मा ,पवन शर्मा , हरि शर्मा द्वारा भगवान भगवान श्री परशुराम जी के तैल चित्र के सामने दीप प्रज्वलित व पुष्पांजलि के साथ साथ पंडित नरेंद्र शर्मा द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 
मंच संचालन अमिताभ शर्मा  द्वारा किया गया।महासभा के अध्यक्ष मोती लाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमें ब्राह्मण समाज को मजबूत करना है। साथ ही वैसे परिवार जो कि आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी मदद प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से करने की बात कहीं, साथ ही अपने संबोधन में कहाँ समाज कैसे पूर्ण रूप से नशा मुक्त हो उसपर हमें विचार करने की जरूरत हैं।


महासभा के सचिव पूनम पांडिया ने अपने संबोधन में बाल विवाह जैसी कुरीतियों से हमारा समाज कैसे बचे, दहेज प्रथा जड़ से खत्म किया जाए उस पर अपने विचार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन को धारदार बनाने के उद्देश्य से मारवाड़ी ब्राह्मण युवा मंच का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वमती से अध्यक्ष पद पर दिलीप गौतम, उपाध्यक्ष प्रमोद पांडिया,सचिव संदीप शर्मा,सह सचिव सोनू शर्मा,कोषाध्यक्ष अमिताभ शर्मा,जनसंपर्क प्रभारी अमित शर्मा,मीडिया प्रभारी अनिल पांडिया को मनोनीत किया।सम्मेलन मुख्य रूप से महेश सिखवाल,सुरेश सिखवाल,हेमंत कछवाल,जय प्रकाश शर्मा,प्रेम पांडिया,पवन गोड़,पवन गौतम,राजेश पांडिया,अमित शर्मा,प्रमोद गौतम,पवन शर्मा,दिनेश पांडिया,तरुण शर्मा,सुभाष शर्मा,ओम शर्मा,जेपी शर्मा,लव गोड़,सोहित शर्मा,बिमल पांडिया,अरविंद पांडिया सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित हुये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ