नासरीगंज प्रखंड के बरडीहां स्थित वंशरोपण भवन में सभा को संबोधित करते पूर्व एमएलसी व अन्य
जिला संवाददाता | रोहतास
नीतीश सरकार पूरी तरह स्थिर है और सूबे में न्याय के साथ विकास हो रहा है। साथ ही बिना भेदभाव के जनकल्याण योजनाएं सफलतापूर्वक लागू हो रही हैं। उक्त बातें पूर्व एमएलसी कृष्ण कुमार सिंह ने जिले के नासरीगंज में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ शोर मचाना नहीं बल्कि सरकार के साथ सकारात्मक सहयोग करना भी है। उन्होंने रोहतास-कैमूर निर्वाचन क्षेत्र से आगामी एमएलसी का चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि अभी वे जदयू में हैं। और यदि पार्टी के द्वारा उन्हें एनडीए का प्रत्याशी नहीं बनाया जाता है। तो वे स्वतंत्र रूप से चुनाव लडेंगे। पूर्व एमएलसी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर वे चुनावी मैदान में हैं। और इसे लेकर पार्टी से कोई विवाद नहीं होगा। इसके पूर्व उन्होंने बरडीहां स्थित वंशरोपण भवन में एक भव्य सभा को संबोधित किया। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभा का संचालन पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पवन कुमार, उपप्रमुख विकास कुमार सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, काराकाट जिला पार्षद रविशंकर सिंह, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, मुखिया चंदन कुमार सिंह, जलालुद्दीन अंसारी, शशि कुमार, पूर्व मुखिया मंटू तिवारी, बच्चा तिवारी, पैक्स अध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह, पूर्व सरपंच नागेंद्र गुप्ता व बबन चौधरी, समाजसेवी सुनील कुमार, बिरेंद्र कुमार, संजय तिवारी, माधव मुरारी गुुुप्ता, कृष्ण कुमार सिंह, बिरेंद्र तिवारी, गुड्डू उपाध्याय, आशुतोष सिंह, वीर भगत सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, बख्शी जौहर अली, राजू सिंह, अभय सिंह, मनोज कुमार, मुन्ना कुमार सिंह, पप्पू सिंह, मीनू सिंह, और विक्की सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.