रिपोर्ट - नितीश कुमार
जिला - पटना
पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय थाने क्षेत्र के मखमीलपुर गाँव निवासी शिव मिश्रा अपने पत्नी रंभा मिश्रा को लेकर बीते कल पटना में डाक्टरों से ईलाज करवाने गए थे, वे कल पत्नी की ईलाज करवा कर आज सुबह मोटर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे की इसी बीच पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित हाई स्कूल के पास स्थित मछली मार्केट के पास सड़क पर पानी गिरने की वजह से मोटर साइकिल की टायर फिसलने से गिर गए और वे अचानक विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक के पिछले चक्के के चपेटे में आ गए, जिसमें उनकी पत्नी रंम्भा मिश्रा बुरी तरह कुचल गई और मौके वरदाद पर दुःखद रूप से दर्दनाक मौत रम्भा मिश्रा की हो गई । वही किसी तरह से शिव मिश्रा बालबाल बच गए । जोकि बड़ी हादसा होने से बच गया ।
इस घटना के बाद सैंक्डो की संख्या मे आसपास के लोग सडको पर जुट गए और पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार अतिक्रमण की गिरफ्त मे रहने पर नाराजगी जताते हुए इसे पूरी तरह से अतिक्रमण के मुक्त नही होने से अनुमंडल प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी और आक्रोश व्यक्त किया । आक्रोशित लोगों ने बताया की सड़को पर अतिक्रमण की वजह से ही यह घटना घटी और आय दिन बड़ी दुर्घटना घटने की आशंका बनी रहती है ।
अब सवाल लाख टके की उठता है की आखिर ऐसे हादसे की जिम्वेवार कौन, प्रशासन या सड़क अतिक्रमण या दोनों ? इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, आय दिन सड़के जाम रहने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है? पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार पर प्रति दिन महाजाम लगती है,आमलोगो का पैदल चलना भी दूभर हो जाता है और पालीगंज अनुमंडल प्रशासन बेखबर रहती है ।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.