नवगछिया - अनुमंडल विधिक सेवा समिति नवगछिया के निर्देशानुसार रविवार को दिन के 10:30 बजे पंचायत भवन इस्माइलपुर में पैनल अधिवक्ता नंद लाल यादव के नेतृत्व में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नालसा के योजना 2015 के तहत बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. इस अवसर पर इस्माइलपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोहर कुमार, पंचायत समिति सदस्य खंतर मंडल, सहित कई पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम से अवगत कराते हुए इसे अपने गांव समाज परिवार में सत प्रतिशत पहुंचाने का आग्रह किया गया. जिससे हमारे देश के भविष्य बच्चों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास हो सके. इस कार्यक्रम के आयोजन में पीएलवी भवेश कुमार का सहयोग सराहनीय रहा. इस तरह के विधिक जागरूकता कार्यक्रम सुदूर गांव देहात में आयोजित करवाने के लिए मुखिया प्रतिनिधि मनोहर कुमार ने पैनल अधिवक्ता नंद लाल यादव सहित विधिक सेवा समिति नवगछिया को धन्यवाद दिया.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.