ललन सिंह बने जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री ने जताया भरोसा।



न्यूज़ डेस्क। आज दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ललन सिंह पर भरोसा भी जताया है।

दरअसल आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया फिर उसके बाद ललन सिंह को जेडीयू के अध्यक्ष पद के लिए चयन किया गया। ललन सिंह का मुकाबला हाल ही में अपनी पार्टी रालोसपा का जेडीयू में मर्ज कराने वाले उपेंद्र कुशवाहा से था।

 बताते चलें ललन सिंह को मुख्यमंत्री का काफी करीबी माना जाता है बिहार के सियासी गलियारों में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर पहले से ही लगातार आ रही थी। ललन सिंह मुंगेर से जेडीयू सांसद के साथ-साथ बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ